फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर दस जून को हुए मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की सोमवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव लेकर श्यामदेउरवां थाने पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी रामअवध यादव परतावल में पानी सप्लाई का काम करता था। दस जून को भी वह पानी सप्लाई करने के लिए महराजगंज रोड पर गए थे। जहां पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

--------------------
सिर में गंभीर चोट के वजह से हुई थी रागिनी की मौत
अमर उजाला ब्यूरोपरतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर निवासी रघुवीर निषाद की पुत्री रागिनी 4 का सोमवार की सुबह कतरारी नहर में लाश मिली। रागिनी 15 जून की दोपहर में घर से लापता हो गई थी। पिता रघुवीर के तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। शव मिलने की सूचना पर एएसपी आशुतोष शुक्ला तथा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में रागिनी की मौत सिर में गंभीर चोट के वजह से हुई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की भी आंशका जताई जा रही है। जिसकी जांच के लिए स्लाइड लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने मामले में अपहरण के साथ हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस सबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला का कहना है कि रागिनी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसकी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें