भदोही। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसी गांव के एक युवक के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में युवती का मेडिकल मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। युवती ने कोतवाली में दिए अपने तहरीर में बताया कि उसके गांव के युवक ने गत 10 जून को उससे जबरन दुराचार किया और किसी को न बताने के लिए धमकी दे रहा था। पुलिस ने बगैर देर किए मुकदमा दर्ज करते हुए उसका मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।