निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र ग्राम हरगावां उर्फ पिपरहवां के पास सोमवार को नहर में डूबने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के करीब तीन घंटे बाद युवती का शव बरामद कर पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम सभा हरगावां उर्फ पिपरहवां निवासी जैबुन निशा (19) गांव के पूरब बड़ी नहर की तरफ गई हुई थी। इस बीच उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से युवती नहर में गिर गई और डूबने लगी। कुछ लोग बचाने के लिए भी कूदे। लेकिन तेज बहाव के चलते युवती का पता नहीं चल सका। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया और युवती की खोजबीन कराई। घटना के करीब तीन घंटे बाद युवती का शव घटना स्थल से करीब एक किमी दूर नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।