फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अध्यक्ष से नाराज सभासदों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 13 Jun 2024 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक बाजार नगर पंचायत के सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि छह महीने से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है।
विज्ञापन

चेयरमैन कार्यालय में नहीं आती हैं। सभासदों को कार्यों के बारे में जानकारी नहीं होती। धरने पर बैठे सभासद त्रिभुवन वर्मा, श्रीराम गुप्ता, रंजू देवी, रीना पांडेय, नरोत्तम प्रसाद, प्रियंका वर्मा, आशीष सहानी ने कहा कि सभासदों की बात नहीं सुनी जा रही है। नगर में हो रहे विकास कार्यों का विवरण मांगने पर कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष लंबे समय से कार्यालय में नहीं आती हैं, जिससे विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। पहले बोर्ड की बैठक हर महीने होती थी, लेकिन छह महीने से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। बिना बोर्ड की बैठक कराए व सभासदों को विश्वास में लिए बिना ही टेंड़र प्रकिया पूर्ण कराए भुगतान कर दिया जाता है।
विज्ञापन

सभासद पवन वर्मा ने बताया कि नगर के विकास में सभासदों का पूरा सहयोग किया जाता है, लेकिन सभासदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बोर्ड की बैठक होनी जरूरी है, लेकिन पता नहीं किन कारणों से बैठक नहीं कराई जाती है। जब सब कुछ मनमाने ढंग से होना है तो सभासदों का क्या मतलब है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नियमानुसार कामकाज होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जान-बुझकर परेशान करने की नियत से तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आचार संहिता के कारण बैठक नहीं हुई थी, जितने भी विकास कार्य हुए हैं, नियम के अनुसार ही कराए गए हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें