फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मनीष हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों ने निचलौल तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड : पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने जमकर की नारेबाजी
निचलौल(महराजगंज)। गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेसी नेता राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम प्रमोद कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विगत दिनों गोरखपुर शहर में देवरिया बाईपास स्थित एक होटल की जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने कानपुर शहर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे मनीष की अस्पताल में मौत हो गई। अब तक मनीष के परिजनों को पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला है। इस दौरान सुखारी, जावेद, चंद्रजीत, राजेंद्र, तमसुन खातून, मनीषा, गीता देवी, इंद्रावती, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा : मुन्ना सिंह
नौतनवां(महराजगंज)। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश और अपराध मुक्त बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में पुलिस ने बर्बरता पूर्ण पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे लोगों में खादी और खाकी के प्रति मजबूत विश्वास को गहरी चोट पहुंची है। यह आरोप सपा नेता एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोरखपुर प्रकरण में खानापूर्ति कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ केवल मुकदमा और निलंबित तक ही कार्रवाई को सीमित कर दिया है। संवाद
आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील पहुंच मुख्यमंत्री ने नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कंबाइन में पीछे लगे सुपर मैनेजमेंट सिस्टम से धान की फसल कटाई में किसानों की शोषण पर रोक लगाई जाए।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाहिद अली, सेराजुद्दीन अंसारी, खुरशेद मलिक, रंजीत कसौधन, नूरहसन, कृष्ण मुरारी, जियाउद्दीन, गोपाल शर्मा ने कहा है कि कंबाइन में सुपर मैनेजमेंट सिस्टम लगाकर धान की फसल कटाई करने पर 10 से 15 फीसदी अनाज का नुकसान होता है। डीजल की महंगाई के चलते किसानों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल अर्पित की श्रद्धांजलि
फोटो
कैंडल मार्च निकाल अर्पित की श्रद्धांजलि
नौतनवां। गोरखपुर स्थित एक होटल में पुलिस की पिटाई से कानपुर के मनीष गुप्ता की हुई मौत के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च नगर के घंटाघर, हनुमान चौक, जायसवाल मोहल्ला होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सीताराम अग्रहरी, विंध्याचल अग्रहरी, अमरिंदर सिंह, संतोष अग्रहरी, बद्री प्रसाद अग्रहरी, रवि मद्धेशिया, अमरजीत, राजा वैश्य, रामकरन, रिंकू, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें