फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरी जिला पुस्तकालय की दशा, पुस्तकों की उपलब्धता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधरी जिला पुस्तकालय की दशा, पुस्तकों की उपलब्धता पर जोर
विज्ञापन

- डीएम की पहल से बदल रहा पुस्तकालय का स्वरूप, विद्यार्थियों व आमजन को ज्ञानवर्द्धक पुस्तक उपलब्ध कराएंगे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी की पहल पर राजकीय जिला पुस्तकालय का स्वरूप बदलने लगा है। अब बुनियादी सुविधाओं के विकास व रंगरोगन आदि कराए जाने से पुस्तकालय परिसर न सिर्फ आकर्षक लग रहा है, बल्कि उसमें अब ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों की उपलब्धता पर भी जोर दिया जा रहा है। सोच है कि जब पुस्तकालय में अच्छी पुस्तकें रहेंगी तो विद्यार्थी के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद भी समय-समय पर उसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय जिला पुस्तकालय की दशा काफी बदहाल थी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान उसकी बदहाली देखी तथा उसके सुधार के दृष्टिगत संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उनकी पहल पर इसमें सुधारात्मक कार्य शुरू कराते हुए पुस्तकालय के अंदर पेयजल और शौचालय आदि की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराया गया। साथ ही पूरे भवन में नए सिरे से वायरिंग आदि कराते हुए पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किया गया। भवन की आंशिक कमियों को दूर कर उसकी रंगाई-पुताई भी करा दी गई, जिससे संपूर्ण परिसर अब आकर्षक लग रहा है। सुविधाओं की बढ़ोतरी के बाद अब उसमें अच्छी पुस्तकों की उपलब्धता पर जोर दिया जा रहा है। उसमें विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व रचनात्मकता से जुड़े पुस्तकों के साथ प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ऐसा होने से विद्यार्थियों व जरूरतमंदों को भटकना नहीं पड़ेगा एवं स्थानीय स्तर पर ही अच्छी पुस्तकों का लाभ उन्हें मिल जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की बढ़ोतरी का काम पूरा कर लिया गया है, किताबों की उपलब्धता को भी जल्द ही सुनिश्चित करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यता बढ़ाने पर भी होगा जोर
जिले के राजकीय पुस्तकालय में अभी महज 85 पंजीकृत सदस्य हैं। ऐसे में पुस्तकालय में सदस्यता को बढ़ाए जाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें