फरेंदा में कीटनाशक के दुकानों की जांच करते जिला कृषि रक्षा अधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
कीटनाशक के 42 दुकानों पर छापा, 20 नमूने लिए
- चार टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में मारा छापा
- जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में छापा मारा। जिले भर में कुल 42 दुकानों पर छापा मारकर कीटनाशक व रसायन के कुल 20 नमूने एकत्र किए। नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर ने बताया कि चार टीम ने कुल 42 दुकानों पर छापा मारा तथा कीटनाशक व रसायन के 20 नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उन्होंने कीटनाशक व रसायन के दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्टाक रजिस्टर को दुरुस्त रखें। जांच में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।