फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन बिजली उपभोक्ताओं पर केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


फरेंदा। खजुरिया के करहिया चौराहे और सेमरा महराज क्षेत्र में विद्युत सेवा और बकाया वसूली अभियान के तहत बुधवार को सघन जांच की गई। टीम ने साढ़े तीन लाख रुपये बकाया वसूले, जबकि मीटर से बाईपास कर बिजली का उपयोग करने पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि सेमरा महराज, खजुरिया व करहिया चौराहे पर बुधवार को जांच अभियान चलाया गया। एसी का प्रयोग करने पर 10 लोगों का अधिभार बढ़ाया गया। साथ ही 13 उपभोक्ताओं का घरेलू कनेक्शन दुकान में परिवर्तित किया गया। उपभोक्ताओं से बकाया 3.5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। मीटर से बाईपास प्रयोग करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ टीम अभियान चलाकर जांच कर रही है। सभी उपभोक्ता समय से बिल जमा करें। इस दौरान टीम में राजीव नायक उप खंड अधिकारी प्रथम, विरेंद्र शुक्ला उप खंड अधिकारी द्वितीय आनंदनगर, पीएन मौर्य अवर अभियंता आनंदनगर ग्रामीण, छेदी प्रसाद अवर अभियंता, गोपाल सिंह अवर अभियंता हरपुर, रमाकांत यादव विजिलेंस प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें