महराजगंज। एक मैरिज हॉल में बुधवार को बाल योग एवं संस्कार शिविर में योग शिक्षक संत कुमार वर्मा एवं राकेश अग्रहरी ने योगाभ्यास, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि के बारे में बताया। मत्स्येंद्र आसन, भुजंगासन, सिंह आसन, शलभासन के साथ योगनिद्रा के महत्व की जानकारी दी। मुख्य अतिथि आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने कहा कि योग ज्ञान भारत का अनमोल उपहार है।
पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हमीदुल्ला खान ने कहा कि बच्चों को अपने जीवन में संस्कार और शिष्टाचार को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. प्रताप नारायण पांडेय, राजेश कुमार यादव, बीडी यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम, श्रवण विश्वकर्मा, विमल निगम, संत कुमार वर्मा मौजूद रहे।