फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत छह पर केस

Sun, 18 Aug 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के गांव छितरापार निवासी विवाहिता की मौत मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर पर दहेज हत्या में केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के लोटन थाना लोटन निवासी महावीर मद्देशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव छितरापार में दिसंबर 2020 को राहुल कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
बेटी की शादी में बाइक, सोने की अंगूठी, सोने की चेन व तीन लाख नकदी आदि सामान दिए थे। विदाई के कुछ दिन बाद बेटी के ससुराल वालों का व्यवहार ठीक था। बाद में उसके पति अपने माता-पिता के बहकावे में आकर बेटी से पांच लाख दहेज मांगने लगे। दहेज नहीं मिला तो ससुराली बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मना करने पर वह भूखा, प्यासा कमरे में बंद कर देते थे। इसकी सूचना बेटी ने फोन से दी।
विज्ञापन

बेटी के ससुराल पहुंचकर पूछताछ की तो दामाद और उसके माता-पिता तथा अन्य लोग गाली देने लगे। बेटी का एक 18 माह का बेटा भी है। बेटी के ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर बेटा छीनकर घर से भगा दिया। पंचायत के बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। इसकी सूचना बेटी ने महिला थाना सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद बेबस होकर बेटी अपने बच्चे को लेने ससुराल गई तो पति राहुल, देवर रंजीत, सुजीत, ससुर किशोरी, सास किसलावती ने गोलबंद होकर बेटी प्रीति की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति, देवर, सुजीत, आशीष, ससुर किशोरी व सास किसमती देवी के खिलाफ दहेज हत्या तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें