फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महराजगंज में बरातियों से भरी कार की ट्रक से टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

Tue, 11 May 2021 12:03 AM IST
Vikas Kumar अमर उजला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से एक बरात कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। बताया जाता है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर करहिया के पास हाईवे पर बरातियों से भरी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो घायलों को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

ये है पूरा मामला...
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से एक बरात कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। बताया जाता है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लीलाछापर निवासी मिथिलेश, सुग्रीव, सुदेश कुमार व हरपुर निवासी राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निखिल, शैलेष, कृष्णमुरारी और
अभिषेक चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते मेें ही अभिषेक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे एसओ गिरिजेश उपाध्याय मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाए।

फरेंदा एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि करहिया के पास ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल से सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें