फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खड़े ट्रक से टकराई कार, व्यापार मंडल अध्यक्ष की पत्नी की माैत

Tue, 23 Jan 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/बृजमनगंज। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की कार ससुराल से आते समय सोनचिरैया के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हाे गई, जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष, उनकी बेटी व एक गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृजमनगंज कस्बा निवासी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल सोमवार को नौतनवा अपने ससुराल गए थे। रात करीब 10.30 बजे पत्नी रंजीता जायसवाल (35) व बेटी लाडो (7) व नगर के राहुल गौड़ (20) के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे। कार व्यापार मंडल अध्यक्ष चला रहे थे। अभी वह सोनचिरैया के निकट पहुंचे थे कि कोहरे के कारण सामने खड़ी ट्रक को नहीं पाए और पीछे से उनकी कार टकरा गई। हादसे में पत्नी रंजीता जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किशन जायसवाल व बेटी लाडो व साथ गए राहुल गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए जहां से राहुल व लाडो की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं किशन की हालत में सुधार है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।

बंद रहा बृजमनगंज कस्बा
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की पत्नी की मौत की खबर नगरवासियों को मिली तो कोहराम मच गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के आह्नान पर बृजमनगंज कस्बा बंद रहा। लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना व्यक्त कर रहे थे। उनकी मौत की सूचना पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, अजय चौधरी, आशीष जायसवाल, दिलीप चौधरी, बबलू, विनोद जायसवाल सहित तमाम लोगों ने पहुंच कर शोक जताया।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद बदहवास हो गए किशन
फरेंदा। सड़क हादसे ने किशन का जीवन ही तबाह कर दिया। उनकी आंखों के सामने ही पत्नी की मौत ने पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। पत्नी कार की अगली सीट पर बैठी थीं। उनको नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही उनकी दुनिया उजड़ जाएगी। सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर पत्नी की आंखों के सामने ही मौत हो गई। वहीं बेटी जिंदगी से जंग लड़ रही है। साथ गए युवक का भी हालत नाजुक है। किशन के माता-पिता रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर गए हैं। जानकारी मिलते ही वह लोग घर के लिए निकल पड़े। उनकी एक बेटी व एक बेटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें