फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेताजी ने देश के लिए समर्पित कर दिया अपना जीवन

Tue, 23 Jan 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। प्रवक्ता कुमुद रंजन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि नेताजी अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
नगर पालिका कार्यालय पर मंगलवार सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी राहुल यादव के साथ ही मौके से मौजूद सभासदों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, साहस और संघर्ष कभी भी बुलाया नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों को सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेताजी के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प

महराजगंज। आईटीएम कॉलेज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. राम गोपाल ने नेताजी के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किया। संस्थान के मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार मिश्र, वीके पटेल, प्रमुख शहबाज अहमद, प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव, अमित कौशल, आरबी सिंह, अतुल कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें