फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी-प्रेमिका को खुंटे से बांधकर पीटा, तीन गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम प्रेमी-प्रेमिका को खुंटे में बांधकर पिटाई व गालीगलौज करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला के पति की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई है। वह पांच बच्चों के साथ घर पर रहती थी। इस बीच वह गांव के ही एक युवक के संपर्क में आ गई। इसके बाद एक बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। लौटने के बाद ग्रामीणों व महिला की सास, ससुर व देवर ने फरेंदा क्षेत्र के कम्पियरगंज मोदीगंज सड़क के किनारे स्थित एक स्कूल के सामने खुंटे से बांधकर पिटाई कर दी। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले का संज्ञान लेते हुए बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की।
फरेंदा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर ससुर, देवर व सास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें