फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा से जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज सेवा नहीं

Wed, 20 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुजुरी बाजार व गांगी बाजार और पनियरा बाजार से जिला मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज की बस का संचालन नहीं होने से यात्री काफी परेशान हैं। लोग डग्गामार वाहनों से जिला मुख्यालय तक यात्रा करते हैं। सरकारी बस की सुविधा मुहैया नहीं होने से फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। स्थानीय लोगों ने गांगी बाजार, मुजुरी बाजार कस्बा पनियरा बाजार होते हुए जिला मुख्यालय पर जाने के लिए रोडवेज की बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोग अपनी जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय और तहसील में आते जाते हैं। जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। इसका फायदा डग्गामार वाहन व आटो चालक उठाते हैं। यह लोग यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इसका असर ग्रामीणों एवं व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। निजी वाहनों से यात्रा करने में लोगों की जेब ढीली होती है।



वर्ष 2017 में दो महीने तक चली थी बस

वर्ष 2017 में दो महीने तक गांगी बाजार से होकर मुजुरी बाजार पनियरा बाजार होते हुए जिला मुख्यालय के लिए एक रोडवेज बस चलाई गई थी। दो माह तक लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए सुविधा मिली, लेकिन उसके बस का संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए चार जगहों पर गाड़ी बदलनी पड़ती है। क्षेत्र के अनिल निषाद,किशोरी लाल,राधेश्याम वर्मा,धीरज त्रिपाठी, बाबूलाल गुप्ता, टिकोरी प्रसाद, राजेश दूबे, मनोज कुमार ने कहा कि रोडवेज की बस सेवा न होने से डग्गामार वाहनों से यात्रा करने की मजबूरी है। एक तरफ जहां अधिक किराया देना पड़ता है। वहीं लगभग चार जगहों पर गाड़ी बदलकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें