नौतनवा। तहसील सभागार में मंगलवार की दोपहर तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर मतदाता सूची का प्रकाशन किया। साथ ही तहसीलदार ने शासकीय कार्यों की समीक्षा कर लेखपालों की कार्य प्रगति का हाल जाना।
तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि आय, जाति व निवास, रियल टाइम खतौनी, प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, जन सूचना रजिस्टर, वरासत आदि की समीक्षा की। कुछ कार्यों में मातहतों की कार्य प्रगति सुस्त मिली। जिसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रकाशित हुई परिवर्तन मतदाता सूची में जुड़े नाम और तस्वीरों का मिलान कर उसे संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने को कहा। ताकि बूथों पर बीएलओ द्वारा पढ़कर मतदाताओं को सुनाया जा सके। इस दौरान प्रभारी कानूनगो कृष्णगोपाल, कौशल वर्मा, रमेश गुप्ता, विक्की साहनी, मंजूर अली मौजूद रहे। संवाद