फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो भैंस की लड़ाई में बाइक चालक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला मफिया के पास नहर मार्ग पर दो भैंस की लड़ाई में बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर क्षेत्र के गांव टेढ़ी टोला गंगापुर निवासी कपिल यादव 47 वर्ष ट्रक चालक हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से खोरिया बाजार की तरफ जा रहे थे। अभी वह नौतनवा क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा के मफिया टोले के पास पहुंचे थे कि सामने से दो भैंस लड़ाई करते हुए तेजी से भाग रही थी। अचानक बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार बाइक चालक की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें