फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के कारण टीका लगवाने में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
महिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भीड़ के कारण टीका लगवाने में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने सुबह ही लोग केंद्रों पर पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को टीका लगाने में दिक्कत होती है। कई बार तो धक्का-मुक्की भी हो जाती है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करने में भी कर्मियों को परेशानी होती है। उधर, सोमवार को जिले में 5696 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल गेट पर सुबह 7 बजे बागपार के नरेंद्र विश्वकर्मा मिले। उनके साथ रेहवा गांव के सुनील, दरहटा के सत्यम थे। बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। ऐसे में पहले ही आकर नंबर लगा लिया। इन लोगों ने बताया कि एक दिन पहले आने पर भीड़ ज्यादा देखकर वापस जाना पड़ा था। महिला अस्पताल में सुबह 10 बजे भीड़ ज्यादा हो गई। कतार में खड़े लोग टीकाकरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके अलावा निचलौल, मिठौरा, घुघली, परतावल, पनियरा समेत अन्य सीएचसी पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण जरूरी है। लोग पहले पंजीकरण कराएं, फिर केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। जिले में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12420 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 16 हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 138 है। 12265 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें