कबड्डी प्रतियोगिता : फाइनल मुकाबले में बागापार को मिली जीत
फरेंदा (महराजगंज)। बरगदवां राम सहाय में रविवार को युवा कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर व बागापार की टीम के बीच खेला गया जिसमें बागापार की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर व बागापार के बीच खेला गया। जिसमें बागापार ने कुल 20 अंक तथा सिद्धार्थनगर ने 6 अंक दर्ज किया। इस प्रकार से बागापार ने 14 अंक से फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिता एक ऐसा मंच है जिससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं बाहर आती हैं। खेल के माध्यम से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेलकूद का जीवन में बड़ा महत्व है। इस दौरान विभूति पांडेय, शिवप्रकाश यादव, अजय जायसवाल, पीयूष लोहिया, दिनेश कुमार, सद्दाम हुसैन, शिव कुमार यादव, वाजिद अली, चंद्रिका चौधरी, अस्मत अली, शहबान अली आदि मौजूद रहे।