फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की बारिश से हर तरफ जलभराव

विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर में जलभराव से लोगो को हुई दुश्वारियां। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
तीन घंटे की बारिश से हर तरफ जलभराव
विज्ञापन

महराजगंज। तीन घंटे की बारिश की वजह से शहर से गांव तक जलभराव की समस्या हो गई। हालांकि बारिश रुकने के बाद कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या दूर हो गई। कीचड़युक्त सड़कों पर राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद तेज बारिश हुई। दोपहर 12 तक बारिश होती रही। इसके बाद रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी होने लगी। करीब तीन घंटे तक बारिश हुई।
शहर में ऑफिसर्स कॉलोनी परिसर में जलभराव को दूर करने के लिए नगर पालिका कर्मी पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में लगे रहे। बारिश थमने के बाद पानी कुछ कम हो गया। स्टेशन परिसर, लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर के अलावा सर्विस लेन पर भी जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद सर्विस लेन से जलभराव समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सक्सेना नगर के राजेंद्र प्रसाद, राजीव नगर के पवन वर्मा, लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि धनेवा धनेई जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या हो गई है। जिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया। फरेंदा, नौनतवां, निचलौल, ठूठीबारी, सिसवा समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हुई। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। बैजूडेहरा, इलाहाबाद खैंचा गांव जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

खेतों में जलभराव, किसान मायूस
फरेंदा। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने सब्जी की फसल को क्षति पहुंचाई है। किसान परेशान हैं।
फरेंदा तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर, विशुनपुर, लेहड़ा, सोमनजोत, कुशहटिया, परगापुर, नगेशरापुर, फरेंदा खुर्द, मिठिया ईदू, खालिकगढ़, भगवानपुर, भैसहिया, बरातगाढ़ा सहित अन्य गांवों के अधिकांश किसान सब्जी की खेती करते हैं। लगातार हुई बारिश से बैगन, बोड़ा, परवल, नेनुआ, लौकी आदि सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। किसान दिनेश मौर्य, विजय, बद्री विशाल, संजय, मनोहर, पलटू आदि ने बताया कि उन्होंने लौकी, नेनुआ, करेला, तरोई आदि की खेती कर रखी है। खेतों में बारिश का पानी भरा गया है। अत्यधिक पानी के चलते सब्जी के फसल सड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें