फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावन में औसत बारिश, सूखा बीत रहा भादो

Mon, 26 Aug 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन माह में औसत बारिश हुई। भाद्रपद में भी आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन सूखा ही है। अच्छी बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को चटख धूप रही। उमस भरी गर्मी से लोग पसीना से तरबतर हो गए। पंखे-कूलर भी काम नहीं कर रहे थे। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सावन माह में इस बार सिर्फ 550 एमएम ही बारिश रिकार्ड हुई। वर्षा का ग्राफ कम होने के कारण लोगों को गर्मी से बेहाल रहना पड़ा। भाद्रपद शुरू होने के बाद भी धरती प्यासी है। पानी के बिना खेत सूखने लगे हैं। इससे किसान फिर चिंतित हो उठे हैं। दिन में तेज धूप तो रात में उमस भरा मौसम लोगों का पसीना निकाल रहा है।
सोमवार को स्थिति ऐसी रही कि पंखे के नीचे बैठने के बाद भी लोगों का पसीना नहीं सूखा। शाम के समय धूप कम होने के बाद भी हवा नहीं चली। उमस के कारण लोग देर शाम तक खुले में टहलते देखे गए। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मानसून के आसार बने हुए हैं। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें