फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15.22 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम, वित्तीय स्वीकृति मिली

Mon, 12 Feb 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के विकास में एक बड़ी उपलब्धि और जुड़ने जा रही है। महराजगंज में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनेगा। इसकी वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल गई है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बड़े आयोजन करने के लिए एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। ऑडिटोरियम की कुल लागत 15.22 करोड़ है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद द्वारा प्रोजेक्ट को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ की राशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम का क्षेत्रफल भूमितल पर 1950 वर्ग मीटर होगा। इसमें मुख्य मंच, मुख्य हाल और कुल 480 कुर्सियां लगाई जाएंगी। आधुनिक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि प्रथम तल पर 380 वर्ग मीटर में वीआईपी सूट का निर्माण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी से युक्त होगा। उन्होंने कहा की ऑडिटोरियम में सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा है एक वर्ष के भीतर यह ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें