फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं डॉक्टर तो कहीं मरीज करते रहे इंतजार

Sun, 07 Jul 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रविवार को जिले में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, लेकिन बारिश के कारण मरीजों की संख्या में काफी कमी दिखी। वहीं चिकित्सकों की उदासीनता भी दिखी। पूरे दिन हल्की बूंदाबादी होती रही। अस्पताल पर स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के इंतजार में बैठे रहे। मेले में बुखार, खांसी के साथ गठिया के रोगी अधिक पहुंचे। इलाज की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट पर रही। आरोग्य मेले की पड़ताल में खामियां सामने आई।
विज्ञापन

11:20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर मरीज चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहे
बरसात के कारण भीगते हुए पहुंची कमलावती देवी गठिया रोग से पीड़ित रहीं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टर अभी तक नहीं आए हैं। फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी मरीजों का इलाज कर दवा दिए। वहीं उषा 50 वर्ष छाता लिए अस्पताल पहुंची जिनको बदलते मौसम के कारण दाद, खुजली की समस्या रही। उनको अस्पताल से क्रीम लगाने को मिला। 70 वर्षीय सीता बुखार से पीड़ित होकर पहुंची, जिनको दवा दिया गया। फार्मासिस्ट ने बताया कि कुल 24 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महेदवा
मरीजों के इंतजार में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह व स्टाफ नर्स प्रियंका बैठी रहीं। काफी देर के इंतजार के बाद बरसात में छाता के सहारे पहुंचे राजदेव जो बुखार, खांसी व कफ से परेशान रहे। डाॅक्टर के बारे में पूछा तो पता चला कि डॉक्टर रविवार के दिन अस्पताल पर नहीं आते हैं। फार्मासिस्ट ने उनका इलाज करके दवा दिया साथ ही जांच के लिए कहा। 17 वर्षीय अंकिता का चेहरा झुलस गया था। उनको जलने की क्रीम दी गई। थोड़ी देर के बाद सफीकुननिशा व सीमा गठिया रोग के कारण कराहते हुए पहुंची। जिनको दवा दिया गया। कुल 10 मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन

12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे
चिकित्सक सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी अस्पताल में मरीजों के इंतजार बैठे मिले। दवा वितरण कक्ष में जयप्रकाश सिंह मरीजों को दवा दे रहे थे। कुछ देर के बाद महदेवा निवासी 6 वर्षीय कन्हैया को मां इलाज कराने पहुंची उनको पेट दर्द, डायरिया की समस्या रही। मुस्कान 12 वर्ष बुखार से पीड़ित पहुंची जिनको दवा दिया गया। पार्वती 47 को पेट दर्द व गैस की समस्या रही। जिनको डॉक्टर की सलाह पर दवा दिया गया। पार्वती ने बताया कि नियमित गैस की दवा लेने आती हूं जिससे काफी फायदा मिल रहा है। कुल 26 मरीज अस्पताल पहुंचे थे।

आरोग्य में सभी डॉक्टरों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दवाएं पर्याप्त हैं। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें