फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता से मारपीट, एक नामजद समेत छह पर केस

Mon, 26 Feb 2024 09:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील परिसर में एक अधिवक्ता तथा कुछ लोगों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद, छह अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा उर्फ भरपुरवा निवासी महेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह पेशे से सरकारी वकील हैं। सोमवार को नौतनवा तहसील में स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे l कुछ सरकारी मुकदमों की फाइल तैयार कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रामबचन निवासी रुदौली उर्फ करैला थाना नौतनवा अपने आधा दर्जन लोगों के साथ उनके चेंबर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।
विरोध करने पर पिटाई करते हुए फाइलें फाड़ दी। इससे लोग अपना चेंबर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह कुछ अधिवक्ता ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामबचन को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार अधिवक्ता महेंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर रामबचन व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें