फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही भाजपा : अवधराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही भाजपा : अवधराज
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा के लोग अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। प्रचार वाहन पर अपना दल (एस) का झंडा भी नहीं लगाया जा रहा है। भाजपा के लोग गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। ये बातें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधराज पटेल ने रविवार को कहीं।
विज्ञापन

अवधराज ने रविवार सुबह पार्टी कार्यालय में सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इस बात से अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान रत्नेश, भुवनेश्वर, सुनील गुप्ता, अखिलेश शर्मा, इब्राहिम अंसारी, अतुल, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, भजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि पार्टी गठबंधन धर्म का पूरी तरह से पालन कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के अनुशासित सिपाही हैं। वे अपने सहयोगी दल के साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें