फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने चार घंटे चली कार्रवाई, 88 लोगों का अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
नगर के दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण हटवाती नपा टीम।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पौने चार घंटे चली कार्रवाई, 88 लोगों का अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने निचलौल रोड पर की कार्रवाई
कई व्यापारियों ने किया विरोध, धरने पर बैठे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तहसील प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के निचलौल मार्ग पर पटरी व नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। करीब पौने चार घंटे चली कार्रवाई में 88 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। इस बीच कई व्यापारियों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि हर बार उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। नाराज व्यापारियों ने दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को समझाया।
तहसील प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने दोपहर करीब 11:45 बजे निचलौल मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। व्यापारियों के तमाम विरोध के बावजूद दोपहर करीब 3:30 बजे तक पालिका गेट से उत्तर तरफ पश्चिम व पूरब की तरफ सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने में जिम्मेदार जुटे रहे। दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मियों व व्यापारियों में बहस हो गई। नाराज व्यापारी सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सदर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान समेत अन्य जिम्मेदारों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान नगर पालिका के प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, रमेश कुमार, लालबहादुर, इंद्रेश, विजय, इंद्रासन समेत अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में नगर के सभी मार्गों पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

-------------------------------
बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप
अतिक्रमण हटाने के के बारे में न तो प्रशासनिक जिम्मेदारों ने कोई नोटिस दिया था, न ही नगर पालिका ने कोई सूचना दी थी। व्यापारी सुमित गोयल, आकाश अग्रहरि, रजत सिंहानिया, सतीश वर्मा आदि का कहना था कि यदि जिम्मेदारों को अतिक्रमण हटवाना था, तो सूचना देनी चाहिए थी। अचानक कार्रवाई होने से सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों को काफी समस्या हुई। वहीं, नगर पालिका के जिम्मेदारों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की सूचना एक सप्ताह पहले दी जा चुकी थी।
--------------------------------------
तीन दशक बाद भी विस्थापन की व्यवस्था नहीं
अतिक्रमण हटाने में तेजी दिखाने वाले जिम्मेदारों के पास सड़क के किनारे पटरी पर दुकान लगाने वालों को जगह उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क के किनारे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन का बंदोबस्त करने वाले दुकानदारों के लिए निकाय के जिम्मेदार लगभग तीन दशक बाद भी कोई व्यवस्था नहीं कर सके हैं। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाना ठीक है, लेकिन जिम्मेदारों को मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उन्हें कहीं और जगह मुहैया करानी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि हटाए गए ठेला-खोमचे वालों को व्यवस्थित किया जाएगा।
--------------------------------------
सप्ताह भर तक चलेगा अभियान
नगर पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि नगर में सप्ताह भर अभियान चलाकर सभी प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। दुकानदार स्वयं जागरूक रहते हुए अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

--------------
सिसवां में भी हटाया गया अतिक्रमण
सिसवां। कस्बे के गोपालनगर चौक से इस्टेट चौक तक एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा की देखरेख में दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, नगर चौकी प्रभारी अमित सिंह की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के साथ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें