तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सफाई कर्मचारी
नौतनवां। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी नगर पालिका कार्यालय पर अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी उचित मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष ताहिर अली, वीरेंद्र, असलम, जितेंद्र, राधे, लीलावती, रिंजू, बेबी, सरोज, रीना, राधिका, गायत्री, अनीता, संजय, सफायत अली, रामेश्वर, जाबिर, सेरा, मंजू देवी, गुड़िया आदि मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे में कई जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। कस्बे के जयहिंद चौराहा, अस्पताल तिराहा, घंटाघर चौक, जायसवाल मोहल्ला, मुख्य बाजार, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां, काली मंदिर रोड, नगर पालिका गेट सहित विभिन्न चौक-चौराहों एवं वार्डों में कूड़े बिखरे पड़े हैं।
चेयरमैन नौतनवां गुड्डू खान ने कहा है कि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही हड़ताल समाप्त हो जाएगी।