फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सुरक्षित काम कर रहे रामपुर चकिया के एसी मकैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में सुरक्षित काम कर रहे हैं रामपुर चकिया के एसी मकैनिक
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव के टोला खपरधिकवा के रहने वाले दिनेश चौधरी इन दिनों अफगानिस्तान में हैं। वहां हुए उपद्रव के बाद भी वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहां, अमेरिकी सेना की सुरक्षा में आर्मी बेस कैंप में आराम से काम कर रहे हैं। उनको कोई परेशानी नहीं है। वह जल्द ही एक सप्ताह में अपने घर आ जाएंगे।
बृहस्पतिवार की शाम को 7.30 बजे दिनेश चौधरी से अफगानिस्तान से फोन पर संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब हालात सामान्य हो रहे हैं। यहां काम करने में कोई परेशानी नहीं है। अपनी सुरक्षा को लेकर हर वक्त सचेत हूं। पासपोर्ट हर वक्त जेब में रहता है और कमरे में पूरा सामान हमेशा बैग में पैक है। जब भी जरूरत पडे़गी, त्वरित यहां से जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आर्मी के बेस कैंप में पूरी तरह से सुरक्षित हूं। एसी मकैनिक हूं। ऐसे में जरूरी काम को निपटाने में लगा हूं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बेवजह की बातें कर रहे हैं जिससे परिजन परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में यहां कोई परेशानी नहीं हो रही है। यहीं से रोजी रोटी चल रही है तो थोड़ी परेशानी ही आ गई तो क्या किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय हर कोई अपने वतन लौटना चाह रहा है। ऐसे में जाने वालों की संख्या ज्यादा है। वक्त गुजरने के साथ ही भीड़ थोड़ी कम होगी तो मैं भी एक सप्ताह के अंदर घर के लिए रवाना हो जाऊंगा। उन्होंने बताया कि दिन में दो बार घरवालों से बातचीत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से दुबई चले गए चंद्रभान
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनकटिया गांव के रहने वाले चंद्रभान चौधरी अफगानिस्तान से घर आने के बजाय दुबई चले गए। कंपनी की ओर से उनको वहीं काम पर भेजा गया है। चंद्रभान जिस कंपनी में काम करते हैं, उसी कंपनी का काम दुबई में भी चलता है। ऐसे में कंपनी ने उनको वहीं शिफ्ट कर दिया है। चंद्रभान के परिजनों के हवाले से यह जानकारी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अच्छेलाल ने दी। उन्होंने बताया कि चंद्रभान के परिवार के लोगों से बातचीत करने से पता चला कि वह दुबई में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें