फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विकासपरक कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही सूचनाओं को संकलित कराते हुए तीन दिन मेें उसे उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से ग्राम पंचायतवार पेंशनरों की सूची उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक ब्लॉक पर महराजगंज पहल के नाम से शिविर लगाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त किया जाए। शिविर को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर ब्लॉक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना आदि की विंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें