फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की चौपाल में जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की चौपाल में 22 मामलों में 15 का हुआ समाधान
विज्ञापन

महराजगंज/परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना परिसर में बुधवार दोपहर एसपी की चौपाल में क्षेत्र की जनता ने अपना दर्द साझा किया। शिकायतों को लेकर पहुंचे लोगों को एसपी ने जहां समाधान का आश्वासन दिया वहीं, आए 22 मामलों में 15 का समाधान हुआ। इसके अलावा लापरवाह पुलिस कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने चौपाल के दौरान सहज भाव से लोगों की समस्याएं सुनीं और क्रमश: उसे निस्तारण करने का प्रयास किया। वहीं, गंभीर मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। ज्यादातर जमीन से जुड़े मामले आए। परतावल बाजार में गत दिन साप्ताहिक बाजार के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति को चाकू लग गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा द्वारा धारा 324 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसकी शिकायत पर एसपी ने धारा 307 बढ़ाने का आदेश दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी शेर मोहम्मद ने कुछ लोगों पर रास्ता रोकने का आरोप लगाया। इसमें त्वरित कार्रवाई के लिए सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एसपी की सख्ती के बाद दर्ज हुआ केस
परतावल। चौपाल में सुनवाई के दौरान चोरी का एक मामला आया। नटवा चौराहे पर डीजे की दुकान चलाने वाले श्यामू ने एसपी से दुकान में चोरी होने की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उसके दुकान से लगभग 1,50,000 का सामान चोरी हो गई। पीड़ित की फरियाद सुन एसपी ने हल्का दारोगा सुरेन्द्र राम को तलब किया और घटना में उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में पूछा। सटीक जवाब नहीं मिलने पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद तत्काल केस दर्ज कराने का निर्देश दिए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दर्द साझा कर फफक पड़ी महिला
परतावल। श्यामदेउरवां थाना परिसर में आयोजित चौपाल में फरियाद सुन रहे पुलिस अधीक्षक के सामने एक महिला पहुंची। उसने दुष्कर्म के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समस्या सुनाते हुए महिला फफक पड़ी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीओ सदर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के प्रति किए जागरूक
साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पंत ने श्यामदेउरवा थाना परिसर में लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिले पर साइबर सेवा केंद्र बनाया गया है किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की साइबर संबंधित शिकायत हो तो सीयूजी 7839862468 पर फोन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें