फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सोमवार को नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। अब तक जिले में 14,749 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। 14,522 लोग वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 146 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामले 81 हैं। 56 लोग होमआइसोलेशन में हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सोमवार को 141 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन

9,650 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में सोमवार को 9,650 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही लोग टीका लगवाने पहुंचने लगे। दोपहर तक भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को थोड़ा इंतजार भी करना पड़ा। इसके अलावा घुघली, फरेंदा, निचलौल, सिसवा, पनियरा समेत अन्य केंद्रों पर भी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल्दी सभी लोगों को टीका लग जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें