जिले में 8,472 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में 8,472 लोगों को सोमवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर टीका लगाया गया। राज्यपाल के कार्यक्रम की वजह से महिला अस्पताल में कम भीड़ रही। वहीं, अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की कतार लगी रही। नौतनवां प्रतिनिधि के नगर स्थित गोशाला में सोमवार को हिंदू धर्म गोशाला समिति द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 110 लोगों को टीका लगाया। इस मौके पर अन्नू सिंह, दुर्गावती यादव, हिंदू धर्म गोशाला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राना, संरक्षक राधेश्याम सिंह, राजाराम जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप सिंह, विशुन देव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12,440 केस सामने आ चुके हैं जिसमें कोई सक्रिय केस नहीं है। अब तक 12,299 लोग स्वस्थ हो चुके है। मरने वालों की संख्या 140 हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।