जिले भर में आज लगेगा 84 हजार कोविड का टीका
महराजगंज। कोविड से बचाव के लिए सोमवार को जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कुल 84 हजार टीका लगाया जाएगा। सदर ब्लॉक में सबसे अधिक 8000 तथा धानी में सबसे कम 6000 टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले के मिठौरा, निचलौल, सिसवां, घुघली, परतावल, पनियरा, नौतनवां, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व फरेंदा में सात-सात हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। उन्होंने टीकाकरण स्थलों पर वैरिफायर के रूप में शिक्षकों को तैनात किए जाने को लेकर बीएसए को निर्देशित किया है। यह भी कहा है कि उनकी सूची भी उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए।
इन स्थलों पर आज लगेगा टीका
सदर--बागापार, कटहरा, जंगल फरजंद अली, अहमदपुर, कांध व गोपी।
धानी--धानी बाजार, धानी गांव, कोइलाडाड़, महदेवा, बेलसड़, डोडघाट, बैशार, करमहा चौराहा, केवटलिया, हथिगढ़वा।
मिठौरा---पिपरिया गुरु गोविंदराय, पिपरा कल्याण, बड़हरा वैद्य, सिहुली परसा, अरनहवा, रजवल, कुईंया कंचनपुर, कसमरिया, पनेवा-पनेई, बड़हरा मीर, चौक।
निचलौल--जहदा, बजही, गड़ौरा, रुद्रौली, परागपुर, कनभिसवा।
सिसवां---हरतोड़हिया, गोपाला, पकड़ी सिसवा, परसा गिदही, विशुनपुर भड़ेहर, पुरुषोत्तमपुर।
घुघली---बारीगांव, बेलवा तिवारी, नेबुईयां, बड़हरा महावनखोर, धनगड़ी मुड़ेरी, चौमुखा व सीएचसी घुघली।
परतावल---परतावल, छातीराम, चौपरिया, श्यामदेउरवा, बड़हरा बरईपार, नटवा, बलुआ, बरियारपुर, बेलासपुर नर्सरी, बैजौली, पिपरा खादर।
पनियरा---सुचितचुर, सतगुर, सोहरौना तिवारी, गिरगिटियां, नरकटहां, पनियरा, हंसखोरी, महदेइया, रामपुर, डोमरा खास।
फरेंदा--गनेशपुर, निरनाम पूर्वी, लेदवा, अल्हदिया महदेवा, जंगल जोगियाबारी, पोखरभिंडा, परासखाड़, परसिया खुर्द, पिपरा खल्ली, पिपरा तहसीलदार।
बृजमनगंज---बेला, कम्हरिया, दुर्गापुर, सोनपिपरी, पिपरा, कोल्हुई, बंजरहा, लेहड़ा, सोनचिरैया व जिगिनहा।
लक्ष्मीपुर---बनरसिया कला, रुदलापुर, थरौली बुजुर्ग, जंगल गुल्हरिया, काशीराम महदेवा, करमहवा बसंतपुर।
रतनपुर---संपतिहा, कौलही, बरवा खुर्द, रमगढ़वा, पुरैनिहा, जारा, पोखरभिंडा, रामनगर, बरनहवा व कोहड़वल।