ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित दवा जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार
भैरहवा (नेपाल)। रूपनदेही जिला पुलिस ने शनिवार शाम अभियान चलाकर छह लोगों को नशीली व प्रतिबंधित दवा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में एक महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे का निवासी भी शामिल है। मायादेवी गांव पालिका 3 में तारकेश्वर निवासी नौतनवां को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। उसके साथ बाल मुकुंद व रविन्द्र कुमार रावत निवासी सप्तरी कंचनपुर भी पकड़े गए हैं जिनके पास नशीली दवाएं बरामद हुईं। सिद्धार्थनगर नगर पालिका 6 के महावीर पथ पर एक नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो नेपाली युवक से नशीली दवा बरामद हुई। रोहिणी गांव पालिका पांच मझौनी चौक से नेपाली बाइक सवार युवक को प्रतिबंधित दवा के साथ पकड़ा गया। रूपनदेही जिला के एसपी मनोज केसी ने बताया कि एक भारतीय युवक समेत छह लोगों को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से प्रतिबंधित दवा बरामद हुई है।