फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन के 7566 आवेदन पत्रों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन के 7566 आवेदन पत्रों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

महराजगंज। वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों के सत्यापन की रफ्तार जिले में अत्यंत धीमी दिख रही है। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में कुल 7566 लोगों ने पेंशन को लेकर आनलाइन आवेदन किया है जिसका सत्यापन कर जिम्मेदारों द्वारा आवदेनकर्ताओं के विवरण को समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर भेजा जाएगा और उसकी हार्ड कापी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र से कुल 7566 आवेदन आए थे जिन्हें सत्यापन के लिए खंड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी के पास भेजा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन की बात करें तो घुघली में सर्वाधिक 1071, बृजमनगंज में 727, धानी में 627, लक्ष्मीपुर में 65, सदर में 330, मिठौरा में 639, नौतनवां में 901, निचलौल में 337, पनियरा में 271, परतावल में 534, फरेंदा में 838 तथा सिसवां में 395 लंबित आवेदन पत्रों को सत्यापन के लिए खंड विकास अधिकारियों के पास भेजा गया है। जिम्मेदार अधिकारी सत्यापन कर पात्रता व अपात्रता की स्थिति दर्शाते हुए उसे समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर भेजेंगे। वहीं हार्डकापी भी उपलब्ध कराएंगे। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले भर में वृद्धावस्था पेंशन के 7566 आवेदन पत्रों का सत्यापन किए जाने को लेकर जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया है। सत्यापन के उपरांत पात्र आवेदकों को लाभान्वित कराने की पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में 831 आवेदनों का सत्यापन लंबित
नगरीय क्षेत्र मेें नगर पंचायत सोनौली से सर्वाधिक 158, आनंदनगर से 58, घुघली से 88, निचलौल से 84 एवं नगर पालिका नौतनवा से 184, सदर से 147 तथा सिसवा बाजार से प्राप्त 112 आवेदन को सत्यापन के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें