फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 700 सफाई कर्मियों को फरवरी से नहीं मिला वेतन

Mon, 18 Mar 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर-प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े 700 कर्मियों को फरवरी से वेतन नहीं मिला है। सोमवार को संगठन की अगुवाई में कर्मियों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पूरे प्रदेश में पंचायती राज कर्मचारी संघ के लोगों को वेतन मिल चुका है। महराजगंज जिले में धन न आने से मामला लटका है।
विज्ञापन

उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि फरवरी माह का वेतन अभी तक न मिलने के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को समस्याओं सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में फरवरी माह का वेतन आहरण हो चुका है। उसी प्रकार जनपद महराजगंज में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का दो माह का वेतन तत्काल दिया जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सीडीओ ने ज्ञापन लेने के बाद विभाग के बाबुओं को तत्काल निर्देशित किया है। अगर होली से पहले वेतन नहीं मिला तो धरना प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सत्येंद्र दुबे, रामजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें