फरेंदा (महराजगंज)। जंगल में ले जाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी और उसके भाई को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि शादी के 12 साल बाद भी पत्नी को बच्चा नहीं हुआ। इसके चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए घटना को हादसा बता रहा था। कैंपियरगंज के माधोपुर निवासी महेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सुधा 34 की शादी 2009 में पुरंदरपुर के रघुनाथपुर निवासी राजकरन से हुई थी। पति-पत्नी में मधुर संबंध नहीं थे। जिसकी आशंका पहले भी जता चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सायं घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की तो घटना की पूरी जानकारी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजकरन व भाई श्यामकरन के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।