फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53,663 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कालेज टीकाकरण करतीं एएनएम रागिनी पटेल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
53,663 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोन रोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। शुक्रवार को 53,663 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल एवं जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया गया। इसके अलावा स्कूलों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार सदर तहसील के दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन संस्था के प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने किया। केंद्र में 60 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। इस मौके पर संस्थापक प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्र, संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य करुणामणि पटेल, उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, रमेशचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं, बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय आलमाइटी इंटर कालेज में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि 400 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें