फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस की संख्या हुई 285

विज्ञापन
विज्ञापन
51 लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस की संख्या हुई 285
विज्ञापन

जिले में अब तक 12,689 लोग जीत चुके कोरोना से जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केस बढ़कर 285 हो गए हैं। प्रत्येक दिन जिले में संक्रमितों की संख्या बढ रही है। अब तक कुल केस 13,116 हो चुके हैं। जिसमें 12,689 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालो की संख्या 142 है। होम आइसोलेशन में 205 लोग हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 10,05,068 सैंपल की जांच हो चुकी है। शनिवार को 1,143 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए विभाग सतर्क है। इलाज की बेहतर व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिला अस्पताल एवं केएमसी डिजिटल हास्पिटल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। संक्रमितों को होमआइसोलेशन में रखा जा रहा है। निगरानी समितियां सक्रिय हैं। विभाग की ओर से गठित टीम भ्रमण कर संक्रमितों की सेहत के बारे में जानकारी ले रही है। इधर कुछ दिनों से केस मिलने की रफ्तार बढ़ी है। लोगों ने अपील है कि हर हाल में मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करें। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के बाद चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवा का सेवन करें। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें