नवोदय प्रवेश परीक्षा :699 परीक्षार्थियों में 241 अनुपस्थित
महराजगंज। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा नौ में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के दो केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए नामांकित 699 परीक्षार्थियों में से 241 ने इम्तहान नहीं दिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राकेश राय ने बताया कि नवोदय केंद्र पर पंजीकृत 204 परीक्षार्थियों में 142 ने परीक्षा दी, जबकि 62 अनुपस्थित रहे। वहीं, लिटिल फ्लावर स्कूल केंद्र पर पंजीकृत 495 परीक्षार्थियों में 316 ने परीक्षा दी, जबकि 179 अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के रुप में नवोदय के शिक्षक प्रदीप कुमार, हरिवंश चौरसिया आदि तैनात रहे।