मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए दो हॉकी खिलाड़ी चयनित
महराजगंज। गुरु गोविंद सिंह कॉलेज लखनऊ में 16 व 17 जून को खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए हॉकी खिलाड़ियों की मुख्य परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले के दो हॉकी खिलाड़ियों आकाश विश्वकर्मा व मोहम्मद असजद खान का चयन हुआ है।
खेल कॉलेज के छात्रावास में चयन के लिए खिलाड़ियों की हुई प्रारंभिक परीक्षा में आकाश विश्वकर्मा व मोहम्मद असजद खान ने प्रतिभाग किया था। मुख्य परीक्षा के लिए जिम्मेदारों की ओर से हॉकी के जिन खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है उसमें जिले के दोनों खिलाड़ियों का नाम है। मुख्य परीक्षा में प्रतिभागिता के दृष्टिगत दोनों खिलाड़ी उत्साहित हैं। उनके चयन पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, हॉकी के अंशकालिक प्रशिक्षक आसिफ इकबाल, फुटबॉल के प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, रिजवान अहमद फैजी, अजय यादव, अजीत, फरमान फैजी समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जताते हुए उनकी सफलता की उम्मीद जताई है।