पशुओं के गलाघोंटू से बचाव के लिए 2,19,700 टीके की दरकार
महराजगंज। गलाघोंटू रोग से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग को अभी भी 2,19,700 टीके की दरकार है। टीका मिलने के बाद उन्हें अस्पतालों को भेजते हुए पशुओं को लगाने का कार्य होगा।
जिले में चिह्नित 2,49,700 पशुओं को इस वर्ष भी गलाघोंटू का टीका लगाया जाना है। समय से टीका लगाने के लिए विभाग को पहली बार में कुल 30 हजार टीका मुहैया कराया गया था। जिसके दृष्टिगत विभागीय जिम्मेदारों ने पशु चिकित्सालयों को 900 से 1000 तक टीका उपलब्ध कराते हुए टीकाकरण का कार्य करा दिया। अभी भी 2,19,700 पशुओं को टीका लगाया जाना है, लेकिन टीका उपलब्ध न होने से इस दिशा में कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदारों की ओर से टीके की मांग की गई है।
-------------
गलाघोंटू से बचाव के दृष्टिगत पशुओं के टीकाकरण के लिए विभाग को अभी 2,19,700 टीके की दरकार है। मांग भेजी गई है, टीका के मिलते ही उसे अस्पतालों को उपलब्ध कराते हुए पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
डॉ. अरविंद कुमार गिरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी