फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित एक पार्क के निकट शुक्रवार की देर रात हुई अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक विद्यासागर (28) की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि बाइक पर बैठी मंजू (30) मीरा (38) के साथ छह माह की आयुषी निवासी रेंगहिया घायल हो गई। उसके बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मासूम बच्ची की स्वास्थ्य में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां पर मासूम आयुषी की शुक्रवार की रात में ही रास्ते में मौत हो गई। इंस्पेक्टर निर्भर कुमार ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी दुखनी देवी (45) घर से परतावल की तरफ जा रही थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी परतावल अविनाश कुमार त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलुआभार के मिस्त्री की मौत
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेवा उर्फ बलुआभार निवासी सुनील चौधरी (25) की लखनऊ में किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह टायल्स लगाने का काम करते थे। शनिवार को लखनऊ से शव घर लाया गया तो परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौत होने की जानकारी मृतक के छोटे भाई सोमनाथ चौधरी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें