फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1914 बोरी विदेशी मटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
1914 बोरी विदेशी मटर बरामद
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से लगे शितलापुर खेसरहा गांव के दर्जनों मकानों में शुक्रवार सुबह एसडीएम प्रमोद कुमार की मौजूदगी में एसएसबी जवानों ने छापा डाला। इस दौरान नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई 1914 बोरी विदेशी मटर बरामद की गई। मौके से 10 लोगों को पकड़ गया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शितलापुर खेसरहा गांव में कुछ लोगों ने नेपाल से विदेशी मटर की बड़े पैमाने पर तस्करी कर मकानों में छिपा रखा है। इसके आधार पर झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों के साथ दर्जनों मकानों में छापा डाला गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में नाम ऋषिराज, धर्मेंद्र गुप्ता, अविनाश, हजीमुल्लाह, मुकेश, तबारक, राजन थापा, संदीप, सुग्रीव, जोगेंद्र निवासी शितलापुर खेसरहा बताया। बरामद विदेशी मटर और पकड़े गए 10 लोगों को एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए निचलौल कस्टम को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें