फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ी चयनित

Fri, 09 Feb 2024 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 13 फरवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अलग-अलग वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 13, 14 और 15 को फरवरी को हापुड़ में आयोजित की जाएगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन 21, 22, 23 फरवरी को लखनऊ में किया गया है। इसी तरह सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 27, 28 और 29 को प्रयागराज में होगी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लाॅक स्तरीय से लेकर जिला स्तरीय व जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों का अभ्यास कराया जा रहा है। जोन स्तर पर परचम लहराने वाले युवा खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे।

जिले से इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

सब जूनियर वर्ग में कुश्ती बालक वर्ग के लिए फरेंदा के आर्यन, भरोत्तोलन के लिए सिसवा के मुराद शाह, कुश्ती बालिका वर्ग के लिए पनियरा की आंचल, फरेंदा की काजल व भरोत्तोलन में पनियरा की अन्नू का चयन किया गया है। जूनियर वर्ग में 15 सौ मीटर दौड में बालक वर्ग के लिए फरेंदा के सदानंद कुमार, भाला फेंक में निचलौल के अविनाश कुमार, कुश्ती के लिए पनियरा के अंकित पासवान, भारोत्तोलन में नौतनवा के वकील भारती, 400 मीटर दौड़ के लिए बालिका वर्ग में नौतनवा की गोल्डी राव, भाला फेंक में नौतनवा की दीपा चौधरी, कुश्ती में मिठौरा की कविता, भारोत्तोलन में सदर ब्लाॅक की निधि का चयन किया गया है। सीनियर वर्ग के लिए गोला फेंक में घुघली के विपिन व कुश्ती में फरेंदा के रविंद्र यादव व बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में फरेंदा की करीना, भरोत्तोलन व चक्का फेंक में निचलौल की हर्षिता का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें