टीकाकरण : जिले में 16,182 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने में शनिवार को लोगों में ज्यादा जागरूकता नजर आई। केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि पहले के मुकाबले इन दिनों केंद्रों पर भीड़ कम हो रही है जिससे टीका लगवाने में ज्यादा देर नहीं हो रही है। जिले में 16182 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
फरेंदा सीएचसी पर काफी कम भीड़ रही। वहीं, निचलौल, घुघली, सिसवां, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। मोबाइल टीम भी सूचना मिलने पर निर्धारित स्थान पर टीका लगाने के लिए पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि केंद्रों पर तैनात कर्मी लोगों को दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। अभियान से जुडे़ सभी कर्मी पूरे मनोयोग से काम करने में लगे हैं। संवाद