फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1561 लोगों की सेहत की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 1561 लोगों की सेहत की हुई जांच
विज्ञापन

टीकाकरण के साथ ही कोरोना जांच भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लोगों की सेहत की जांच की गई। डॉक्टरों ने उन्हें समुचित परामर्श देने के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सलाह दी। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्र पर अरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
1561 लोग मेले में पहुंचकर सेहत की जांच कराए। सदर क्षेत्र के कृत पिपरा उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में 605 पुरुष, 702 महिला एवं 254 बच्चों के सहेत की जांच की गई। वहीं 18 गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को लेजार महदेवा के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर व महदेवा दूबे पीएचसी पर आयोजित हुई।
विज्ञापन

एचईओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि लेजार महदेवा में 22 व लोक विद्या पीठ नगर में 46 व महदेवा दूबे में 54 मरीजोँ की जांच हुई। मौसम खराब होने के कारण केंद्रोँ पर मरीजोँ की भीड़ कम रही। मेला में शुगर, ब्लड प्रेशर, कप कोल्ड डायरिया, त्वचा और टीबी संबंधी जांच की गई। साथ ही केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन भी लगाए गए। जहां पर करीब 163 लोगों को टीका लगाया गया तथा 62 लोगों की कोरोना की जांच भी हुई। इस दौरान अवनेंद्र पाठक, अनिल कुमार, गौरी शंकर, किरन सिंह, माया देवी और किरन भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें