फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिकित्सक के भरोसे 4 पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक चिकित्सक के भरोसे 4 पशु चिकित्सालय
विज्ञापन

पशुपालकों को उपचार कराने में होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के चार राजकीय पशु चिकित्सालयों की जिम्मेदारी एक चिकित्सक के भरोसे है। जिससे पशुपालकों को पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। सरकार की ओर से पशुओं की सुरक्षा व इलाज के दावे लक्ष्मीपुर ब्लॉक में फेल होते नजर आ रहे हैं। जबकि अधिकांश गांव जंगल क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां पशुओं की संख्या अधिक है।
क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय लक्ष्मीपुर पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें राजकीय पशु चिकित्सालय अड्डा बाजार, पुरंदरपुर व बाबू पैसिया की जिम्मेदारी मिली है। फार्मासिस्ट राजीव कुमार पुरंदरपुर अस्पताल देखते हैं। इन्हें सोनौली, नौतनवां, रतनपुर पशु चिकित्सालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखना पड़ता है। इसी तरह फार्मासिस्ट वीरेंद्र गुप्त को अड्डा बाजार, लक्ष्मीपुर, बाबू पैसिया व बरगदवा पशु चिकित्सालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे ब्लॉक में केवल दो अनुचर हैं, लक्ष्मीपुर विंध्याचल व बाबू पैसिया में मुंशी चौधरी तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पतालों पर ड्यूटी के अतिरिक्त हर सप्ताह रोस्टर से अनुसार गोसदन में भी जाना पड़ता है। हालांकि क्षेत्र में 20 हजार पशुओं व 10 हजार बकरी आदि के टीकाकरण व इलाज के लिए समय-समय पर गांवों में भी जाना होता है। इसी तरह नौतनवां ब्लॉक में भी मात्र दो चिकित्सक हैं, जिसमें रतनपुर पशु चिकित्सालय पर परमात्मा सिंह व नौतनवां पशु चिकित्सालय पर डॉ. अरविंद कुमार गिरी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद पशुओं के इलाज, दवा, टीकाकरण, जांच आदि किया जा रहा है। अस्पताल के खाली पदों की सूचना उच्चधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें