फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मधवलिया में केशव के अंतिम संस्कार के दौरान तैनात पुलिस बल।संवाद
विज्ञापन
कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में हालात सामान्य, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में मारपीट के बाद हुई दो मौतों के मामले में लापरवाह 11 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। घटना में शामिल तीन आरोपी भी गिरफ्तार कर चालान कर दिए गए। बुधवार को गांव में हालात सामान्य दिखे। पुलिस का पहरा थोड़ा कम हुआ है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुटी है।
बसडीला में रविवार को हुई मारपीट के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक अरुण कुमार चौधरी, मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाठक, विश्वकर्मा गिरि, जय प्रकाश यादव, सिपाही पंकज यादव, अरविंद कुमार, संदीप यादव, पप्पू कुमार, यशवंत मौर्या, अरविन्द प्रसाद, कवि कुमार को लाइनहाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना छोटी हो या बड़ी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर, प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल तीन आरोपियों मोहन, नवरंग व चंद्रशेखर उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बसडीला गांव में घायल ज्ञानभारत के घर पुलिस तैनात रही।
उधर, ज्ञानभारत के फूफा केशव के गांव मधवलिया में लोगों की भीड़ लगी रही। मधवलिया गांव में घटना को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे। पुलिस की कड़ी निगरानी में केशव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। केशव के बेटे निलेश ने मुखाग्नि दी।

दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस की रही नजर
सिसवा बाजार। बसडीला गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। बुधवार को दोनों पक्षों के घरों के पास पुलिस तैनात रही। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य, कोठीभार थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय, निचलौल थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने गांव की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर तैनात सिपाहियों को आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार को भी लोग अपने घरों में रहे। बहुत जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकले।
विज्ञापन


सऊदी में ढांढस बंधाने वाला कोई नहीं था
सिसवा बाजार। बसडीला गांव में मधवलिया निवासी केशव की हत्या की जानकारी सऊदी में उनके पुत्र निलेश को हुई तो वह बदहवास हो गए। बुधवार सुबह घर पहुंचकर उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार किया। नीलेश ने बताया कि व प्लंबर का कार्य करते हैं। सोमवार को ड्यूटी पर थे, तभी मोबाइल पर जानकारी मिली कि पिता की हत्या हो गई है। वहां कोई सांत्वना देने वाला नहीं था। तत्काल टिकट के लिए पांच हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़े। बुधवार भोर में 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचा। वहां से रिश्तेदार वाहन लेकर हवाई अड्डे के बाहर खडे़ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें