फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा के खाते से निकाला 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दरोगा के खाते से निकाला 10 लाख
विज्ञापन

- कानपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के थाने में तैनात महिला दरोगा को झांसे में लेकर युवक ने पहले उससे शारीरिक संबंध बनाया, फिर 10 लाख खाते से निकालकर फरार हो गया। पुलिस मामले में आरोपित पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
महिला दरोग की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार आरोपित कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पहले वह उसे झांसे लेकर संबंध बनाया। वह बेहतर ढंग से पेश आता था, जिससे उसके चाल चलन पर कोई शक नहीं हो रहा था। उसके बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर आरोपित से संपर्क किया गया तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बीते 21 जून को वह आया तो छेड़छाड़ के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला दरोगा ने शोर मचाया तो गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश करने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आए लेकिन उनको भी वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने पीड़िता की तहरीर के आरोपित पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज करने की पुष्टि की है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें